डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम जनमन की बैठक में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विभाग प्रमुख/सर्व जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की सहमति से (PM-JANMAN) आदर्श ग्रामों का चयन किया गया है। इस दौरान बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्राप्त लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर विकसित करने हेतु सभी ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी जिला प्रमुखों को निर्देशित किया कि आदर्श ग्राम बनाये जाने हेतु सभी बुनियादी सुविधाएं यथा आवास, बिजली. सड़क-संपर्क, नल-जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं स्कूल एवं आंगनवाडी केन्द्र, जनधन खाता, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाकर शत-प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त किया जाना आवश्यक है, सभी जिला प्रमुखों अपने अपने स्तर से उपरोक्त ग्रामों में भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का सर्वे कर लें।सभी जिला प्रमुखों को निर्देशित किया कि ऐसे ग्राम का चयन करें जहाँ पर दौरा के दौरान पार्किंग सुविधा हो, किसी हितग्राही के यहाँ ले जाकर भोजन व्यवस्था हेतु सुगमता पूर्वक आने जाने का रास्ता हो. एवं उस हितग्राही को शासन द्वारा संचालित सभी योजनायें जैसे आवास सुविधा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आई डी. उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन इत्यादि योजना का लाभ मिल सका हो, ऐसे ग्राम एवं हितग्राही का चयन प्रत्येक विकास खंड से 02-02 ग्रामो एवं हितग्राहियों का चयन कर पूर्व से तैयारी कर लें, जिससे किसी प्रकार की समस्या या दुविधा ना हो।



