डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज करंजिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर.के.पांडे से मुलाकात कर मंहगाई भत्ते की दो किस्तों में दी जाने वाली एरियर भुगतान की मांग की गई । जहां विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर निरकरण करते हुए राष्ट्रीय पर्व एवं रक्षाबंधन त्यौहार के पूर्व भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।



