डिंडौरी, रामसहाय मर्दन|जिले में जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा पदों का अपडेट समय पर ना करने से सत्र प्रारंभ होने के दो माह बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिससे लेकर लगातर। शासकीय शिक्षक संगठन के द्वारा सांसद ,कलेक्टर और विभाग के तमाम अधिकारियों से शिकायत कर मामले पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों के कोई ठीक कदम नहीं उठाया गया। बता दे कि एक बार फिर आज शासकीय शिक्षक संगठन के डिंडौरी विधायक से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
संगठन जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षकों को उच्च पद प्रभार में भारी अनियमितता की गई है। जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित सूची की काउंसलिंग शहपुरा में की गई और रिक्त पदों की जानकारी न देते हुए टुकड़ों में पदांकन आदेश जारी किया गया।पदांकन आदेश टुकड़ों में जारी किया गया है आधे से अधिक शिक्षकों का पदांकन आज दिनांक तक जारी नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति आदेश भी सहायक आयुक्त डिंडोरी द्वारा जारी किए जा रहे हैं सभी जिलों में एक साथ सूची जारी करना और डिंडोरी जिले में टुकड़ों में सूची करना संदेह उत्पन्न करता सैकड़ों शिक्षकों को अभी भी क्रमोन्नति का नहीं मिल सका। कार्यालय से संपर्क करने पर गोलमटोल जवाब दिया जाता है साथ ही जिले में अतिथि अध्यापकों को आमंत्रित करने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया।
पदों का समय पर अपडेट से हो रहे परेशानी…
अध्यक्ष ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग के पोर्टल पर सेवा निवृत्त और स्थानांतरित तथा अन्य शालाओं में संलग्न शिक्षकों का नाम शो कर रहा है जिसके कारण स्कूलों में सभी खाली पद नहीं दिखा रहे हैं। शासकीय शिक्षक संगठन ने विधायक को अवगत कराया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा पदों का अपडेशन समय पर नहीं करने से शालाओ में सत्र प्रारंभ से दो माह बीत जाने पर भी शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छात्रों को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। विधायक मरकाम ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



