डिंडौरी| श्री कृष्ण जन्माष्टमी एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मध्य प्रदेश सरकार एवं कार्यालय कलेक्टर जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडौरी के निर्देश अनुसार एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में मटकी फोड़ते वाले आज के कान्हा को ईनाम वितरण किया गया। कार्यक्रम समापन उपरांत छात्रों को माखन मिश्री दूध मलाई लड्डू प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्था प्रभारी रामकुमार गर्ग द्वारा छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता एवं धर्म की रक्षा के लिए तथा सामाजिक कार्यक्रम के विषय में प्रकाश डाला गया। सभी शिक्षकों और छात्रों के साथ ग्राम के अनेक नागरिक उपस्थित थे।

