डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडौरी के आदेश किया गया जिसमें उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के ज्ञाप.क. एफ.1016 /1081347/2023/25/1 भोपाल दिनांक 24.07.2023 एवं आयुक्त, जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश का का ज्ञाप.क. 17760 भोपाल दिनाक 08.09.2023, पत्र कमांक 7024 दिनांक 24.04.2024 एवं कमिश्नर जबलपुर संभाग जबलपुर का अध्दशासकीय पत्र कमांक 396 दिनांक 23.01.2024 तथा संभागीय उपायुक्त,जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जबलपुर का पत्र कमांक 6092 दिनांक 31.10,2023 के द्वारा जारी किये गये निर्देश के परिपालन में विभागीय लोकसेवाकों (सहायक शिक्षकों ) को गोपनीय घरित्रायती, सनिष्ठा प्रमाणपत्र अनुसार गुणदोष के आधार पर। शैक्षणिक संस्थाओं में शासन से स्वीकृत उच्च श्रेणी के विषयवार रिक्त पदों पर सहायक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक उच्च प्रभार दिया गया हैं।
शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि कार्यालय कलेक्टर जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडोरी ने मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार सहायक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर उच्च पद प्रभार देते हुए पदांकन किया है। पूरे मध्य प्रदेश में डिंडौरी जिले में पहली कार्यवाही करते हुए सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला ने 102 सहायक शिक्षकों को उच्च पद प्रभार पदाकंन आदेश जारी किया है। शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी ने पूर्व में उच्च पद प्रभार पदाकंन आदेश जारी हर्ष व्यक्त है।



