डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| विगत दिनों पुलिस परेड मैदान डिंडौरी में 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस पर्व का जिला स्तरीय कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमापूर्वक मनाया गया। जहां सभी विभागों के अधिकारी—कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक डिंडौरी श्रीमति वाहिनी सिंह के द्वारा वर्ष 2024 में जिला डिंडौरी पुलिस के थाना चौकी में जारी स्थाई वारंट की सर्वाधिक तमिल करने पर 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहायक उप निरीक्षक शेख सिराज थाना कोतवाली डिंडौरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



