डिंडौरी| राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश अनुसार कक्षा आठवीं और पांचवीं की वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है। इसी तारतम्य में करंजिया विकास खंड के परीक्षा केंद्र एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में करंजिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर के पांडे जी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांति पूर्ण रूप से संचालित पाया गया। जहां पांचवीं कक्षा का अंतिम पेपर अंग्रेजी था, वहीं कक्षा आठवीं में सामाजिक विज्ञान का पेपर था। कक्षा पांचवीं में 41एवं कक्षा आठवीं में 58 छात्रों ने भाग लिया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शौचालय साफ सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी देखी। केन्द्राध्यक्ष कोमल सिंह मार्को सहायक केन्द्राध्यक्ष राम कुमार गर्ग और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा शांति पूर्ण होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने संतुष्ट होने के साथ अपने सुझाव दिए। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश अनुसार करंजिया बीआरसी अजय राय के कुशल निर्देशन में बीएसी और जन शिक्षकों के सहयोग से पूरे विकास खंड में कक्षा आठवीं और पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शांति पूर्ण रूप से समपन्न हो रही है। जनपद शिक्षा केन्द्र और उनकी टीम द्वारा लगातार परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया जा रहा है।



