डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिला मुख्यालय से मजह 3 किलोमीटर दूर ग्राम कनईसांगवा में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ 20 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। मां दुर्गा सेवा समिति और आयोजक इंद्रसिंह बिलागर ,बलदेव सिंह बिलागर ने बताया कि स्वगीर्य श्री गोपी सिंह मालगुजार के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ 20 मार्च से प्रारंभ होकर 29 मार्च तक आयोजित होगा।

भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी महिमाओ का वर्णन कथा वाचक मानस कोकिला वर्षा देवी जी के मधुर वाणी से किया जाएगा। मां दुर्गा सेवा समिति के द्वारा क्षेत्र के सभी सनातनियों को भगवान के रसज्ञ श्रोताओ से विनम्र निवेदन कर इस पुनीत ज्ञान यज्ञ का पुण्य लाभ लेने आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम 20 मार्च दिन गुरुवार को कलश यात्रा, गद्दी पूजन एवं देव आवाहन के साथ होगा और 29 मार्च दिन शनिवार को पूर्णाहुति हवन और भंडारा के साथ वार्षिक पिंडदान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।



