डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम दिनांक 6 मई 2025 को घोषित किए गए, जिसमें जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिंडोरी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में प्रमुख रूप से —
रघुवीर गौतम (पिता झाम सिंह गौतम, निवासी जाता डोंगरी, थाना समनापुर) ने कक्षा 12वीं के कृषि संकाय में 484/500 अंक अर्जित कर संपूर्ण मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वंशिका बड़गैया (पिता रामप्रकाश बड़गैया, निवासी डिंडोरी) ने कक्षा 10वीं में 491/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान हासिल किया।
कौशकी कोकड़िया (पिता सहज राम कोकड़िया, निवासी न्यू पुलिस लाइन डिंडोरी) ने कक्षा 10वीं में 477/500 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के परिजन और विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।



