साईडलुक, जबलपुर। नंदनंदन, बांसुरी बजाते कान्हा, भगवान विष्णु के दशावतार, माखनचोर कृष्ण, श्रीराधा कृष्ण युगल जोड़ी के मनोहारी स्वरूप का ब्रश पेंट, कलर पेंसिल और मोमकलर से रंगो से मनोहारी श्रृंगार किये कृष्ण कन्हैया लाल की सुंदर सुंदर, छटा बिखेरती छवि नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्री सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के प्रथम दिवस सनातन श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर में श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह देवाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीकृष्ण चित्रकला प्रतियोगिता में अद्भुत पोस्टर और पेंसिल आर्ट में देखने मिली।
चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आये 210 बच्चों ने भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में 5-7 वर्ष: 1-आराधय तिवारी, 2-अविरल श्रीवास्तव, 3- प्रवीण शर्मा, 4-जागृति कोरी, 5- विधि निषाद, 6-केशव नामदेव
11 वर्ष से 13 वर्ष के समूह में: 1-सक्षम सिंह परिहार, 2-आयुषी पटेल, 3- हर्षिता मिश्रा, 4- कृतिका गुप्ता, 5- सिद्धार्थ कुशवाहा, 6- अदिता धुरिया को आगामी 17 अगस्त को शहीद स्मारक गोलबाजार में कान्हा की बांसुरी में विशेष रूप से पुरुस्कृत किया जायेगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, नीता चावला, गुलशन मखीजा, हरीश सभरवाल, सोनल सेठी, मीनाक्षी दत्त, नम्रता भाटिया, नंदिता महाजन, कविता दुबे, लकी भाटिया, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, रजनी बग्गा, निशा आनंद, रूचि गुलाटी, कुसुम चौबे, नंदिता महाजन का विशेष सहयोग रहा।
निर्णायक की भूमिका में संगीता अग्रवाल, लक्षिका शर्मा, दिव्या यादव, एकता खत्री रही।

