साईडलुक, जबलपुर। शासकीय संभागीय आईटीआई जबलपुर में 14 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय आईटीआई प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव में टैलेंटकॉर्प सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अप्रेटिंसशिप के पदों पर 16 से 20 हजार रुपए तक के प्रतिमाह वेतनमान पर अभ्यर्थियों को चयनित किया जायेगा।
संस्थान के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में आईआईटी उत्तीर्ण करने वाले 18 से 30 वर्ष के पुरुष अभ्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्वावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

