साईडलुक, जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के जिले के मुख्य समारोह में प्रस्तुत की जाने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर संपन्न हुई।
कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी अंतिम रिहर्सल में मौजूद थे। स्वतंत्रता दिवस पर जिले का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान हर घर तिरंगा रैली भी निकाली गई। सभी ने उत्साहपूर्वक ‘हर घर तिरंगा, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ के थीम पर नारे लगाये और लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

