साईडलुक, जबलपुर। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में देरी और विभागीय ग्रेडिंग में प्रगति नहीं होने पर नोटिस जारी किए गए हैं। जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास के संभागीय उपायुक्त डॉ. उषा अजय सिंह को नोटिस जारी कर सात दिवस में छात्रावासों के निरीक्षण का जिलेवार प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलों के सहायक आयुक्तों के निर्धारित निरीक्षण न करने पर नोटिस जारी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

