साईडलुक, जबलपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव के दिसा निर्देश पर जबलपुर यादव महासभा के सभी बिंगो की नई निक्तिया की गई जिनका यादव समाज जबलपुर के द्वारा इंडियन कॉफी हाउस घंटाघर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना के बाद संगठन मजबूती के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं स्वजाति बंधु अपनी-अपने विचार रखें महासभा की आगामी रूपरेखा पर विचार व्यक्त करते हुए, संभाग अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि संगठन अब प्रत्येक माह ग्रामीण क्षेत्रों में व शहर में वार्ड वाई बैठक आयोजित कर संगठन में निचले स्तर पर नियुक्तियां कर मजबूती प्रदान की जावेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बड्डा ने बताया कि इस वर्ष महासभा के माध्यम से यादव महासभा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भी करने जा रही है। जिसमें समाज के अलावा अन्य समाजों के वैवाहिक योग युवक युक्तियां के विवाह भी यादव महासभा के मंच से किए जाएंगे नवनियुक्त जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों के विषय में चर्चा कर जैसे बाल विवाह, मृत्यु भोज को बंद किया जावेगा।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारीयों का जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश यादव, संभाग अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बड़डा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज यादव, शहर अध्यक्ष कीर्ति राजू यादव, शहर युवा अध्यक्ष राहुल यादव, ग्रामीण युवा अध्यक्ष संजू यादव, प्रदेश सचिव दीपचंद यादव, अर्जुन यादव पूर्व सरपंच, दीपक यादव, राजेश यादव, महिला प्रदेश सचिव श्रीमती कंचन यादव, कविता यादव, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, शहर अध्यक्ष श्रीमती सविता यादव आदि का उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं ने सम्मान किया।
इस अवसर पर मोहन यादव, जितेंद्र यादव मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र यादव बृजेश यादव, अमन यादव, भागचंद यादव, चुन्नी लाल यादव, संतोष यादव, आशू यादव, बासु यादव, रुद्राक्ष यादव, श्रीमती रतन यादव, अलका यादव, प्रीति यादव, अभय यादव, ममता यादव, सुनीता यादव, नीतू यादव, मोहित यादव, रितेश यादव, अर्चना यादव, भोलू यादव आदि सैकड़ो स्वजाति बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश यादव व आभार प्रदर्शन जितेंद्र यादव मीडिया प्रभारी ने किया।

