10वीं पास भी कर सकेंगे पायलट पद के लिए आवेदन, ईएमटी के लिए नर्सिंग-फार्मा डिग्री अनिवार्य
साईडलुक, जबलपुर। जिला रोजगार कार्यालय जबलपुर द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा में पायलट और ईएमटी के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 3 एवं 4 जुलाई 2026 को सूर्य मंदिर ग्राउंड, मेडिकल कॉलेज जबलपुर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
जिला रोजगार उपसंचालक एम एस मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पायलट के पद के लिए योग्यता एचएमवी या एलएमवी श्रेणी में वैध चालक लाइसेंस के साथ 10वीं पास या फेल होना निर्धारित की गई है। वहीं ईएमटी पद के लिए डिप्लोमा ईएमटी, बीएससी पीसीबी, बीएलएस, एएलएस, एसीएलएस, आईटीएलएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, बी फार्मा, डीफार्मा, बीएमएलटी या डीएमएलटी योग्यता रखने वाले आवेदक भाग ले सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति संस्थान के मोबाइल नंबर 07880084008 या 07556710206 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भर्ती शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

