साईडलुक, जबलपुर। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी-04 जबलपुर क्षेत्रांतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए खण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा सहायिका के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों पर मेरिट सूची तैयार कर 10 आवेदकों की अनन्तिम सूची जारी की गई है।
जिसमें आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 24 में आसिया, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 25 में वैष्णवी सोनकर, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 96 सोनाली सोनकर, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 34 प्रगति लखेरा, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 40 निधि विश्वकर्मा, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 41 पूजा रजक, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 37 पल्लवी खटीक, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 51 जानवी साहू, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 65 में कुमकुम राव मंगकामले और आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 70 में अंजली चौधरी के नाम शामिल है।
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी-04 जबलपुर ने कहा कि उक्त अनन्तिम चयनित अभ्यार्थियों के विरूद्ध दावा या आपत्ति अनंतिम सूची प्रकाशन से 7 दिवस तक एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्यम से संबंधित आंगनबाडी केन्द्र के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यार्थी द्वारा ही दर्ज की जा सकती है। दावा व आपत्ति केवल ऑनलाईन माध्यम से ही दर्ज होगी।
ऑफलाईन दावा व आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी। दावा व आपत्ति दर्ज कराते समय आपत्तिकर्ता को आपत्ति के बिंदुओं के संबंध में दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कोई भी नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं होगा।

