साईडलुक, जबलपुर। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा तिरंगा रैली निकालकर स्वंतत्रता के उत्सव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग के संबंध में उत्साहपूर्वक नारे भी लगाये।
मुख्य रूप से विकासखंड कुंडम के शासकीय माध्यमिक शाला देवरीकला, तहसील मझौली के शासकीय हाई स्कूल अभाना, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला कटंगी, जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल घुंसौर, हाई स्कूल पिंडरई, नगर निगम क्षेत्र में शासकीय हाई स्कूल माढ़ोताल, शासकीय हाई स्कूल पचपेढ़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह शिक्षक गढ़ा, सिहोरा ब्लॉक में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया तथा स्वतंत्रता के उत्सव और स्वच्छता के संदेश के संबंध में लोगों को बताया।




