51 मामले दोबारा आए सामने, नामांतरण, अतिक्रमण, पीएम आवास और संबल योजना से जुड़े रहे अधिकांश आवेदन
साईडलुक, जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनसुनवाई में आज नागरिकों से कुल 175 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 51 दोबारा आए आवेदन भी शामिल थे।
जनसुनवाई में आए आवेदनों में नामांतरण, अतिक्रमण, सीमांकन, भुगतान, राजस्व प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति, बीपीएल कार्ड, नक्शा दुरुस्त कराने, गौशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटन, भूअर्जन, स्कॉलरशिप, रिकॉर्ड सुधार, कब्जा, राशन कार्ड, अवैध कब्जा, संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता, पीएम आवास, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता तथा भूमि डायवर्सन से संबंधित मामले रहे।
जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर नीता राठौर, एके सिंह, शैलेंद्र सिंह तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए विभागवार अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई कर राहत पहुंचाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

