उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के साथ जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने दी शुभकामनाये
साईडलुक, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के जन्मदिवस के अवसर पर 15 अगस्त को संत रविदास सामुदायिक भवन बाई का बगीचा घमापुर में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओ और शहर के गणमान्य जनों ने पहुंचकर शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, ननिज अध्यक्ष रिंकू विज, जीएस ठाकुर, डॉ. जीतेन्द्र जामदार, नीलेश अवस्थी, आंनद बर्नार्ड, राममूर्ति मिश्रा, अरविन्द पाठक ने जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर को शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर का अभिनंदन किया गया। श्री सोनकर ने सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओ के प्रेम और क्षेत्रीयजनों के सहयोग और स्नेह से अभिभूत हूं इस आपार स्नेह के लिए सभी का आभारी हूं।
स्नेह मिलन कार्यक्रम में महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, संदीप जैन, जय सचदेवा, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, कैलाश साहू, प्रणीत वर्मा, सोनू बचवानी, संतोषी ठाकुर, कमलेश राजन, रेनू कोरी, प्रशांत केसरवानी, योगेश लोखंडे, मनीष जैन कल्लू, योगेंद्र राजपूत, संतोष जायसवाल, पंकज मिश्रा, अशोक रोहितास, राहुल दुबे, रविंद्र तिवारी, शिवा चौधरी, रूपा राव, मुरली दुबे के साथ बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर शुभकामनायें दी।

