साईडलुक, जबलपुर। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत समरसता सेवा संगठन द्वारा मालवीय चौक में किया गया। संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल पूज्य संतो, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओ के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालु भक्तो पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में शामिल श्रीकृष्ण के स्वरुप का पूजन अर्चन किया गया।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे, ननिज अध्यक्ष रिंकू विज, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर का स्वागत किया।
संगठन की ओर से उज्जवल पचौरी, प्रबोध पाठक, राजेश रोहरा, विक्रम परवार, महेंद्र रघुवंशी, शिवरतन पटेल, देशराज सिंह, अभिषेक तिवारी, रवि शर्मा, नितिन जायसवाल, निमेष नेमा, नितिन अग्रवाल, हर्षित झा, राज भटनागर, आशु रजक श्रीकान्त साहू ने स्वागत किया।

