साईडलुक, जबलपुर। संत निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढ़ाते हुए रविवार को ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण के अंतर्गत देशभर में अनेक नए स्थलों को इस जन-सहभागिता अभियान से जोड़ा गया। देश भर के हज़ारों सेवादार एवं श्रद्धालु एकजुट होकर वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा और संरक्षण के संकल्प को दोहराया।
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में आरंभ हुई ‘वननेस वन’ परियोजना मात्र वृक्षारोपण का उपक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह-अस्तित्व की भावना को जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह हमें ऐसा भाव सिखाता है कि हम प्रकृति से पृथक नहीं अपितु उसी का अभिन्न अंग हैं। अतः इसका संरक्षण करना वास्तव में स्वयं के जीवन और भविष्य की रक्षा करना है।
संत निरंकारी मण्डल की शाखा जबलपुर मे भी रविवार सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक सेवादारों और साध संगत की लगभग 250 से अधिक की संख्या में तीन टोलियो में बंटकर जबलपुर रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्र. एक के सामने सेवादार सचिन पाल, अनिल ननवानी, मोहित चौधरी व कविता के नेतृतव में साफ सफाई कर वृक्षों का रोपण व संरक्षण किया गया। दूसरा मेडिकल कॉलेज सुपर स्पैशलिटी के सामने सेवादल के आनंद कोष्टा और कविता के नेतृत्व में व धन्वन्तरी नगर में टीम के घनश्याम पटेल, सीमा कोष्टा एवं स्नेह टोड़ीवाल के नेतृत्व में किया गया।
वृहद वृक्षारोपण एवं साफ सफाई का लगातार सेवादल व साधसंगत सतगुरु के आदेशानुसार पूरे समर्पण व निष्ठा से किया क्योकि उनके लिए पोधे केवल एक वृक्ष नहीं बल्कि भावी पीड़ियों की साँसो का आधार है। निःसन्देह निरंकारी मिशन द्वारा प्रकृति के प्रति दायित्वबोध का एक उज्ज्वल उदाहरण है।

