भाजपा कार्यालय के साथ सभी बूथों में होगा पार्टी का ध्वजारोहण
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कल रविवार 6 अप्रैल को महानगर के सभी 967 बूथों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। भाजपा कार्यालय रानीताल में सुबह 10 बजे नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी का ध्वज लगाएंगे।
स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी एक बूथ में जाकर बूथ अध्यक्ष के साथ पार्टी का ध्वज बूथ केंद्र में फहराएंगे, साथ ही भारतमाता, दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आजतक की विकास यात्रा पर चर्चा करेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया स्थापना दिवस के कार्यक्रम के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी नरसिंह वार्ड अंतर्गत नागपाल गार्डन में पार्टी का ध्वज लगाएंगे। साथ ही राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, कस्तूरबा गांधी वार्ड के बूथ 162 में, सांसद आशीष दुबे द्वारकानगर वार्ड के बूथ 151 में, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन जवाहरगंज वार्ड के बूथ 174 में, विधायक अशोक रोहाणी चंद्रशेखर आजाद वार्ड के बूथ 101 में, अभिलाष पांडे हनुमानताल वार्ड के बूथ 73 में, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू नरसिंह वार्ड के बूथ 102 में, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर द्वारका नगर वार्ड के बूथ 151 में, डॉ जितेंद्र जामदार महाराणा प्रताप वार्ड के बूथ 27 में, पूर्व विधायक अंचल सोनकर जवाहरगंज वार्ड बूथ 221 में, शरद जैन गोविंद बल्लभ वार्ड के बूथ 39 में, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू त्रिपुरी वार्ड के बूथ 181 में, पूर्व अध्यक्ष जीएस ठाकुर महर्षि अरविंद वार्ड के बूथ 186 में, प्रभात साहू विवेकानंद वार्ड के बूथ 125 में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
रविकिरण साहू बनारसी दास वार्ड के बूथ 126 में, राजकुमार मेहता वीरेंद्र पूरी वार्ड के बूथ 02 में, राममूर्ति मिश्रा ग्वारीघाट वार्ड के बूथ 260 में, अरविंद पाठक वीर सावरकर वार्ड के बूथ 94 में, शरद अग्रवाल सुभद्रा कुमारी वार्ड के बूथ 202 में, आनंद बर्नार्ड केंटोमेंट वार्ड 4 के बूथ 155 में, दीपांकर बैनर्जी अवंती बाई वार्ड के बूथ 189 में, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज रानी लक्ष्मी वार्ड के बूथ 196 में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

