जबलपुर। श्रीराम मंदिर मदन महल में रविवार, 6 अप्रैल श्रीराम जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से लगातार 57 वें वर्ष मनाया जायेगा। प्रख्यात कथावाचक दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन महाराज के सानिध्य में सुबह 6 बजे श्रीविग्रह महाभिषेक, 9 दिवसीय अखंड मानस पाठ का विश्राम 10 बजे, हवन-यज्ञ 11 बजे, जन्म आरती 12 बजे, आतिशबाजी, बधाई, महाप्रसाद भोग भंडारा 1 बजे, शोभायात्रा सायं 5 बजे से राम मंदिर से प्रारंभ होकर सनातन धर्म महासभा जबलपुर की शोभायात्रा में शामिल होंगी।
जन्मोत्सव में सभी भक्तों को आमंत्रण
श्रीराम जन्मोत्सव मे श्रीराम भक्तों से पधार कर श्री राम काज में धर्म प्रेमियो से सहभागिता करने का आग्रह पं. रामकुशल पांडे, संयोजक गुलशन मखीजा, रमेश शर्मा, गीता पांडे, मनोज शर्मा, जितिन नारंग, मनीष पोपली, शैलू कपूर, अनिल जग्गी, राहुल सहगल, पुनीत गुलाटी, योगेश अबरोल, नवीन हांडा श्रीराम मन्दिर समिति, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने की है।

