जबलपुर। चैत्र नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुये कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शनिवार को पुलिस कप्तान जबलपुर, सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर थाना गोहलपुर एवं आरएएफ कम्पनी के बल के साथ एक फ्लैग मार्च थाना गोहलपुर से निकाला गया।
फ्लेैग मार्च थाना गोहलपुर से प्रारम्भ होकर गोहलपुर तिराहा, मछली मार्केट, नालबंद मोहल्ला, बूढी खेरमाई मंदिर से होते हुये चारखम्बा मे समाप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने संस्कारधानी वासियो को चैत्र नवरात्रि पर्व की शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है।
संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

