स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के द्वारा नगर निगम जबलपुर को तीन कैटेगरी में मिला अवार्ड…
वार्ड ब्यूटीफिकेशन, वाटरफ्रन्ट ब्यूटीफिकेशन एवं हेरिटेज प्लेस ब्यूटीफिकेशन में मिली सफलता…
मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने प्रदान किया अवार्ड…
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 के अंतर्गत आज मध्यप्रदेश शासन के द्वारा नगर निगम जबलपुर को तीन कैटेगरी में अवार्ड दिया गया। शासन द्वारा प्रदत्त अवार्ड आज भोपाल में आयोजित एक मुख्य समारोह के दौरान निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, तत्कालीन आयुक्त स्वप्निल वानखड़े एवं तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने प्राप्त किया। पुरस्कार के संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि राज्य मंत्री म.प्र. शासन गरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा सभी को अवार्ड दिया गया है। इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समारोह भोपाल में आयोजित हुआ, जहॉं पर जबलपुर नगर निगम को तीन कैटेगरी में अवार्ड प्राप्त हुआ है।
अवार्ड प्राप्ति के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के.के दुबे, सुनील गुजराती, अनिल बारी, अर्जुन यादव, स्वच्छता निरीक्षक धर्मेन्द्र राज, आलोक जोशी, के.पी.एम.जी. निशान्तभान कन्सलटेंट, स्वास्थ्य निरीक्षक राजपाल सिंह, किशन दुबे, अभिषेक मिश्रा, राम कोरी, कोंडईया यादव, शीतल सिहं चौधरी, उमाकांत शर्मा, एम.अप्पा राव, अमन बर्मन उप पर्यवेक्षक, आदि उपस्थित थे।

