साइडलुक, जबलपुर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्राणदा प्रकोष्ठ सक्षम महाकोशल प्रांत, विशुद्ध हेल्थ केयर जनसेवा समिति, सात्विक सेवा समिति तथा होटल एंड रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को होटल नर्मदा जैक्सन में आयोजित रक्तदान शिविर में 67 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
इस अवसर पर निःशुल्क जांच शिविर भी आयोजित किया गया था। शिविर में सक्षम से डॉ. अंकित सेठ, बसंत घोड़ावत, संकेत मलैया, आशीष चिमनानी, विक्टोरिया ब्लड बैंक से डॉ. अमितोष भल्ला, डॉ. अमिता जैन, ज़िला रेडक्रास सोसायटी से सुनील गर्ग उपस्थित थे।

