साईडलुक, जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम नागरिकों एवं संस्थानों को रियायती दर पर तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने रेडीमेड गारमेंट एंड फैशन डिजाइनिंग क्लस्टर द्वारा दो स्थानों गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर और रेडीमेड लेमा गार्डन गोहलपुर स्थित गारमेंट क्लस्टर परिसर में स्टॉल लगाये गये हैं।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक के अनुसार आम नागरिक एवं संस्थायें इन स्टॉलों से 14 अगस्त तक अपनी आवश्यकतानुसार झंडे क्रय कर सकते हैं।

