साईडलुक, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनसेवा के उद्देश्य से 11 से 14 अगस्त तक प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में दूसरे दिन लोकमान्य तिलक मंडल अंतर्गत बड़ी खेरमाई मंदिर प्रांगण में में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान की गईं।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर का जन्मदिवस आगामी 15 अगस्त को है इसके पूर्व 11 अगस्त से 14 अगस्त तक स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया गया है।कल 13 अगस्त शासकीय प्राथमिक शाला, करिया पाथर, ठक्कर ग्राम वार्ड में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, 14 अगस्त को अग्रवाल लॉन, गोहलपुर (नेताजी सुभाषचंद्र बोस मंडल) में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे क्षेत्रीय जनो को उचित चिकित्सा सुविधाएं एवं मार्गदर्शन दिया जायेगा।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, सोनू बचवानी, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, पार्षद माधुरी सोनकर, संतोष जायसवाल, योगेंद्र राजपूत, अजय अधिकार, प्रमोद चोहटल की उपस्थिति रही।
शिविर में क्षेत्रवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान की गईं।

