साईडलुक, जबलपुर। शहर कांग्रेस सेवा दल के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी, कमला नेहरू की जयंती एवं स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं समाज के प्रखर चिंतक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम कमला नेहरु नगर यादव कॉलोनी में स्वतंत्रता सेनानी कमला नेहरू की स्मारक प्रतिमा एवं बाल गंगाधर तिलक की छायाचित्र पर कांग्रेस नेता मुन्ना सेन के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
कमला नेहरु ने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करने में उनका अहम योगदान रहा। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के शीर्ष नेता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की धर्मपत्नी थी।
बाल गंगाधर तिलक ने “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है इसे मैं लेकर रहूंगा” के संकल्प से उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए जन-जन को जागृत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित
शहर कांग्रेस सेवादल नगर अध्यक्ष सतीश तिवारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, अनुराग जैन गढ़वाल, मुन्ना सेन, अरुण पवार, मीनाक्षी स्वामी, विष्णु विनोदिया, राकेश चक्रवर्ती, उमेश पटेल, रवि शर्मा, रीना विश्वकर्मा, नारायण शर्मा (जनपद सदस्य) कांग्रेस सेवा दल प्रवक्ता जितेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

