डिंडौरी| नगर परिषद जिला अध्यक्ष सुनीता अशोक सारस के निजी निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां खूब रंग गुलाल उड़ा गया।

बता दे कि होली के पावन अवसर पर श्रीमती सुनीता सारस अध्यक्ष नगर परिषद डिंडौरी के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनो, वार्ड वासियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई । उक्त अवसर पर जिले के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण निकाय के पदाधिकारीगण अधिकारी,कर्मचारी और नगर के सभी वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।



