डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिले के अमरपुर जनपद के ग्राम पंचायत रमपुरी में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। बता दें कि यह आयोजन कलेक्टर के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इस पहल से अब ग्रामीणों की समस्याएं पंचायत स्तर पर ही सुनी और सुलझाई जा रही हैं।
रमपुरी पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कृषक आमृतियां बाई ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह राशि उनके पति को प्राप्त होती थी, लेकिन उनके निधन के बाद अब उन्हें यह सहायता नहीं मिल रही है।
जनसुनवाई में ग्राम रोजगार सहायक अखलेश मिश्रा एवं मोब्लाइजर हेमलता सैयाम उपस्थित रहे, जबकि पंचायत सचिव मुन्ना लाल एवं पटवारी राजकुमार अवकाश पर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। ग्रामीणों ने कलेक्टर की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि जनसुनवाई से उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।



