साईडलुक, जबलपुर। जबलपुर में फैशन की दुनिया में एक नया इतिहास रचते हुए ट्राइडेंट ग्रुप के तत्वावधान में “जबलपुर फैशन वीक 2025” का मेगा ऑडिशन होटल डिलाइट पैलेडियम में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। शो के डायरेक्टर “द वर्सेटाइल आर्टिस्ट” अभिषेक पंडित हैं।
कार्यक्रम में इवेन्ज़ा क्लब के फाउन्डर एवं चैयरमैन सत्यजीत यादव, सचिव रामकृष्ण तिवारी, तीरथ कुशवाहा, राजेश प्रजापति सहित अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।
मध्य भारत के कोने-कोने से आए सपनों से भरे चेहरों ने मंच पर अपनी चमक बिखेरी। कुछ चेहरों ने जजेस को इतना प्रभावित किया कि वहीँ से उनके ड्रीम रनवे की शुरुआत हो गई।
कार्यक्रम में जजों का पैनल में मिसेज इंडिया नेशन स्वप्निता राय चौकसे, पेजेंट ट्रेनर डॉ. श्रुति अग्रवाल, इमेज कोच रिंचा बत्रा पाल रहीं। इन एक्सपर्ट्स ने केवल लुक्स नहीं, बल्कि हर प्रतिभागी के अंदर छुपे एक्स फैक्टर, कॉन्फिडेंस, प्रेजेंस और एटिट्यूड को परखा।
अगस्त में होने वाला फैशन वीक स्टाइलिंग, ट्रेंड्स और भारतीय संस्कृति के खूबसूरत मेल पर आधारित होगा। यह शो होगा लाईव टेलीविजन प्लेटफॉर्म पर, साथ ही ओटीटी डिजिटल पर स्ट्रीम किया जाएगा।


