साईडलुक, जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रानीताल में महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया इसके पश्चात सभी ने मिलकर भारतमाता की सामूहिक आरती की।
जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए आज़ादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रन्तिकारीयों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का आहवान किया।
इस अवसर पर अखिलेश जैन, जीएस ठाकुर, अरविन्द पाठक, डॉ. वाणी अहलुवालिया, रजनीश यादव, संदीप जैन, जय सचदेवा, राजेश मिश्रा, रंजीत पटेल, लालू यादव, प्रणीत वर्मा, डिम्पी विश्वकर्मा, रूपा राव, सोनू बचवानी, संजय चौधरी, सिद्धार्थ शुक्ला, योगेश बिलोहा, राहुल दुबे, दिलीप पटेल, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा के साथ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

