पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना
साईडलुक, जबलपुर। कलमवीर संघर्ष संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पाण्डेय के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संगठन परिवार द्वारा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं अर्पित की गईं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय साहू, प्रदेश अध्यक्ष शुभम् शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यजीत यादव, जिला अध्यक्ष सृजन शुक्ला, दिलीप तिवारी, आदित्य विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना करते हुए उन्हें संगठन की प्रेरणास्रोत शक्ति बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गिरीश पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन लगातार समाजहित, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता तथा जनकल्याण के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उनके अनुभव, दूरदर्शिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण ने संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने समाज सेवा, जनजागरण, साहित्यिक गतिविधियों तथा युवाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पाण्डेय के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
जन्मोत्सव का यह अवसर संगठन परिवार के लिए उत्साह, प्रेरणा एवं संगठनात्मक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया, जहां सभी सदस्यों ने समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

