देश के शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को सौंपा त्यागपत्र
NEET पेपर लीक विवाद और सीजेपी के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच लिया बड़ा फैसला, दिल्ली से लेकर भुवनेश्वर तक सियासत तेज
साईडलुक, नई दिल्ली। देश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है। सरकारी प्रसारक आकाशवाणी ने दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है।
पिछले एक महीने से देश में NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन चल रहा था। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में Gen-Z युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर डेरा डाल रखा था और उनकी एक ही मांग थी कि शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। विपक्षी दलों ने भी संसद के मानसून सत्र में इसी मांग को लेकर लगातार हंगामा किया था।
हालांकि 24 जुलाई तक सरकार के सूत्र लगातार यही कह रहे थे कि इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन आज 25 जुलाई को तीसरे दौर की वार्ता से ठीक पहले शिक्षामंत्री ने खुद पद छोड़ने का फैसला ले लिया। माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते छात्र आक्रोश और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को देखते हुए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।
राष्ट्रपति भवन द्वारा इस्तीफे की औपचारिक स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।
https://twitter.com/dpradhanbjp
हर खबर का दूसरा पहलू, सिर्फ साईडलुक पर
हमसे जुड़ने के लिए…
व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें…
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2A5zk8fewylmvgp80U
टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें… https://t.me/Sidelook_News

