रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेन्द्र यादव ने प्रकाशित की सूची, 11 जुलाई को होगा आपत्तियों का निराकरण
साईडलुक, जबलपुर। डॉ. बाबा साहब अंबेडकर गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित जबलपुर के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी द्वारा नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहकारी निरीक्षक राजेन्द्र यादव ने प्रकाशित सदस्यता सूची पर 10 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित की हैं। बाबा साहब अम्बेडकर गृह निर्माण समिति के संचालक मंडल के निर्वाचन के लिए सदस्यता सूची का प्रकाशन 3 जुलाई को किया गया था।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अनुसार सूची के संबंध में यदि किसी को आपत्ति है तो वह मय प्रमाण सहित लिखित में अपनी आपत्ति रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को कार्यालयीन समय में कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जबलपुर या संस्था कार्यालय राईट टाउन जबलपुर में संस्था अध्यक्ष अथवा प्रबंधक को प्रस्तुत कर सकता है। प्रकाशित सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निराकरण संस्था कार्यालय में 11 जुलाई को किया जाएगा।
निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह आपत्ति अवधि निर्धारित की गई है ताकि सदस्यता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि रहने पर समय रहते सुधार किया जा सके। संस्था के सदस्यों से अपील की गई है कि वे प्रकाशित सूची का अवलोकन कर लें और यदि कोई विसंगति हो तो निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

