सीबीएसई अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता, नियुक्ति अस्थायी रहेगी; नियमित शिक्षक आने पर सेवाएं होंगी समाप्त
साईडलुक, जबलपुर। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित रामपुर छापर स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भौतिक विज्ञान वर्ग-एक के रिक्त पद पर अतिथि शिक्षक की नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदकों द्वारा अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 11 जुलाई तक माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, रामपुर छापर, जबलपुर कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षाओं का माध्यम हिन्दी होगा। विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित होने के कारण सीबीएसई में अध्यापन का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी एवं तात्कालिक व्यवस्था के तहत होगी। नियमित शिक्षकों की पदस्थापना होने पर अतिथि शिक्षक की सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। साथ ही कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर भी सेवाएं समाप्त की जा सकेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के साथ सभी शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

