संजय गांधी, रविन्द्रनाथ टैगोर और गुरू गोविंद सिंह वार्ड के केंद्रों में निकली वैकेंसी, http://chayan.mponline.gov.in पर मिलेगी पूरी जानकारी
साईडलुक, जबलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना शहरी क्रमांक-पांच जबलपुर के अंतर्गत संजय गांधी वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-175 राजा बाबू की कुटी, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-34 पसियाना एवं गुरू गोविंद सिंह वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-170 इमलिया परियट में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र महिला आवेदकों से 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक आवेदक अपने आवेदन एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार चयन पोर्टल http://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवश्यक योग्यताओं एवं अहर्ताओं की जानकारी तथा नियम एवं शर्तें भी इसी पोर्टल पर देखी जा सकती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सरकारी व प्राईवेट नौकरी के लिए जानकारी पाने हेतु यह व्हाट्स एप ग्रुप क्युआर या इस लिंक के माध्यम से सत्य मीडिया नेटवर्क का चैनल ज्वाईन करें:
Follow the Job, Vacancy & Forms Information: Satya Media Network channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb8Jq7vInlqON9nev404


