लंबित केवाईसी वाले खाताधारक आधार, पैन और फोटो के साथ शाखा पहुंचें, रिजर्व बैंक के निर्देश पर अनिवार्य अपडेट
साईडलुक, जबलपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 6 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक जिले में सघन विशेष री-केवाईसी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य खाताधारकों की बैंकिंग सेवाओं को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखना तथा विभिन्न शासकीय हितलाभों का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है।
बैंक ने सभी खाताधारकों से अपील की है कि जिनका केवाईसी या री-केवाईसी लंबित है, वे अभियान अवधि के दौरान अपनी निकटतम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना केवाईसी अपडेट अवश्य कराएं। केवाईसी अद्यतन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, नवीनतम पता प्रमाण तथा हाल का पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना होगा।
समय पर केवाईसी अपडेट कराने से बैंकिंग सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ प्राप्त करने में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए खाताधारक अपनी निकटतम शाखा या बैंक के व्यवसायिक प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं। रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवाईसी अद्यतन कराना अनिवार्य है।

