जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे से सभाकक्ष में होगा आयोजन
साईडलुक, जबलपुर। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में शिक्षा, वन, कृषि तथा पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति, वन विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषि क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और किसानों से जुड़े कार्यक्रमों तथा पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी। जिला पंचायत के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहकर अपने-अपने विभाग की जानकारी प्रस्तुत करेंगे और जनसमस्याओं के निराकरण पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

