राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक तिवारी की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष शुभम् शुक्ला की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति, पत्रकारों और युवाओं को मिलेगा सशक्त मंच
साईडलुक, जबलपुर। कलमवीर संघर्ष संगठन ने अपने संगठनात्मक विस्तार एवं प्रदेश स्तर पर गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सत्यम तिवारी को मध्यप्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक तिवारी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष शुभम् शुक्ला की अनुशंसा पर की गई है।
जारी नियुक्ति विज्ञप्ति में संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सत्यम तिवारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में संगठन का विस्तार होगा तथा पत्रकारों, लेखकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मजबूत मंच प्रदान करने के उद्देश्य को और गति मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि संगठन निरंतर योग्य एवं सक्रिय व्यक्तित्वों को जिम्मेदारियां सौंपकर अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सत्यम तिवारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष शुभम् शुक्ला ने नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन प्रदेशभर में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है और ऐसे समय में अनुभवी एवं ऊर्जावान नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्यम तिवारी संगठन की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देंगे और प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
अपनी नियुक्ति पर सत्यम तिवारी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की गरिमा, उद्देश्य एवं सिद्धांतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा सामाजिक एवं पत्रकार हित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सत्यम तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

