जबलपुर (महेन्द्र लोधी)। प्रधानमंत्री उजावला योजना के तहत कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विधायक सेवा केंद्र मोनी तिराहा रांझी के पास आयोजित कार्यक्रम में 101 बहनों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जो अबतक चूल्हे में खाना बनाती थी। उनका स्वास्थ्य धुएं के कारण खराब हो जाया करता था लेकिंन अब गैस कनेक्शन प्राप्त कर गैस चूल्हे में खाना बनाएगी और धुंए से होने वाली बीमारियों से मुक्त हो जायेगी। गैस कनेक्शन प्राप्त कर माताओं बहनों के चेहरे खिल उठे सभी ने कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी को हृदय से आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, गुड्डा केवट, मंडल महामंत्री निशांत झरिया, पुष्पराज सिंह सेंगर ने नगर मंत्री संतोष ठाकुर पार्षद भगत सिंह वार्ड, सोना चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री दशरथ पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर उपाध्यक्ष पप्पू सोनकर, अनुसूचित जाति नगर मंत्री अशोक कटारे, मंडल उपाध्यक्ष हेमराज सराठे, कैलाश रजक, पंकज पटेल, सुरेश पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधीर बेन, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष बब्लू लालपुरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन बर्मन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष सरेयाम और मंडल अनुराग दहिया, चेतन लाहोरिया और शहीद भगत सिंह रांझी मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।