साईडलुक, जबलपुर। बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 66 टेमर भीटा में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, क्षेत्रीय पार्षद कृष्णा दास चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के सभी सम्माननीय वरिष्ठ जन व जनता उपस्थित रही। लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय नागरिकों को बधाइयां देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनता के लिए सदैव सुलभ, सहज, निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है, जनता को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यही इस मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया, एपीएम संदीप नामदेव, संस्था प्रभारी डॉ. आस्था वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर सहित पीएचसी कजरवारा का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में क्षेत्रीयजन व मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

