शीतलपुरी स्थित निवास पहुंचकर स्वर्गीय उर्मिला बाजपेई के चित्र पर अर्पित किए पुष्प, परिजनों को बंधाया ढांढस
साईडलुक, जबलपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को जबलपुर के शीतलपुरी स्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्यप्रदेश हिन्दी एक्सप्रेस के संपादक रविंद्र बाजपेई के निवास पहुंचकर उनकी माताजी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भगवतीधर वाजपेयी की धर्मपत्नी श्रद्धेय श्रीमती उर्मिला बाजपेई की प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मंत्री पटेल ने स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला बाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। स्वर्गीय उर्मिला बाजपेई भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भगवतीधर वाजपेयी की धर्मपत्नी थीं।

